
जयपुर, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 मिनट का सामूहिक मौन रखा गया। जिला कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से 11 बजकर 02 मिनट तक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री दिनेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्रीमती नीलिमा तक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्री लोकेश मीणा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सामूहिक मौन में मौजूद रहे।
पूरी खबर पढ़ें :- देवानंद की फिल्म 'गाइड' से होगा रिफ के दसवें संस्करण का आगाज...
2-minutes-collective-silence-observed-on-martyr-day
